Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/लोगों से मिले प्यार को नहीं भूला पाउंगा: एसडीपीओ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 28, 2020

सहरसा/लोगों से मिले प्यार को नहीं भूला पाउंगा: एसडीपीओ

रितेश हन्नी/सहरसा

सहरसा। जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में स्थानीय तिवारी टोला स्थित कुमार अमरज्योति के आवास पर स्थानांतरित सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी को विदाई दी गई। समारोह में कई सामाजिक और अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों ने उपस्थित उन्हें पाग, चादर व बुके से सम्मानित किया। सचिव मनोरंजन सिंह और उपाध्यक्ष अमरज्योति के संयोजन में सभी लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। कहा कि शासन-प्रशासन के अलावा खेल और अन्य सामाजिक व मानवीय कार्यों में एसडीपीओ का योगदान सराहनीय रहा। वहीं एसडीपीओ ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शहरवासियों के स्नेह और प्यार से अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। लेकिन तीन सालों में शहरवासियों का जो प्यार मिला वो हमेशा याद रहेगा। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री आनंद झा ने किया। मौके पर हॉकी संघ के सचिव श्री सुनील झा, कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह''टुटू'', रमन झा, आर.एम कॉलेज के रेवती रमन झा, बॉल बैडमिटन संघ के खुर्शीद अंसारी, जिला कराटा संघ के एके मुन्ना, डॉ कपिलदेव कुमार, जिला कुश्ती संघ के सचिव हरेंद्र मेजर, जिला गदा स्पो‌र्ट्स के सचिव प्रमोद झा, गदा स्पो‌र्ट्स के अध्यक्ष शैलैश झा, कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष पप्पू कुमार, साहित्य परिषद् के अनंत शास्त्री जी, एलेवन स्टार के सचिव नंदन कुमार, छात्र नेता अनुज कुमार, कृष्णा राज, दीपू जायसवाल, मौसम कुमार आदि मौजूद थे।