सहरसा: शहर के संतनगर में दहशत फैलाने को लेकर की गई फायरिग में एक महिला गोली लगने से बाल-बाल बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 15 से सूचना मिली कि बाइक से आकर गोलू सिंह गोली चला रहा है। वहां पुलिस पहुंची तो पता चला कि दहशत फैलाने को लेकर गोली चलाई गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलू सिंह व मो. अनीष अपने आठ-दस सहयोगियों के साथ आकर गोलीबारी करने लगा जिसमें एक महिला गोली लगने से बाल-बाल बच गई। बताया गया कि उक्त लोगों द्वारा पूर्व में भी दहशत फैलाने के लिए गोली चलाई गई थी। यह भी बताया कि प्लास्टर लगाए रहने के बाद भी बाइक से उतरकर गोलू सिंह ने गोली चलाई। खोजबीन के दौरान एक खोखा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में गोलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांकी सभी की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि एक कार पर भी उक्त आरोपित द्वारा गोली चलाए जाने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज कराई गई है।
-----
नशे में पकड़ाया
----
जासं, सहरसा: सदर थाना के गोबरगढ़ा मोड़ के समीप से पुलिस ने नशे की हालत में हकपाड़ा निवासी विवेक मुखिया को गिरफ्तार किया। जांच में शराब पिये रहने की पुष्टि होने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
---
मोबाइल चोरी मामले में पकड़ाया
----
, सहरसा: नयाबाजार में एक निजी हॉस्पीटल से मोबाइल चोरी कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नयाबाजार निवासी गुंजन सिंह ने दिए आवेदन में कहा है कि एक भर्ती मरीज के सहयोगी मंटून साह द्वारा एक मोबाइल की चोरी कर ली गई। सीसीटीवी में वह आ गया। दूसरे दिन फिर मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया तो उसे पकड़ लिया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
वहीं दूसरी ओर सुखासन निवासी मिथिलेश कुमार की बाइक चोरों ने घर से चोरी कर ली। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।