Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी से अधिकारी गायब, लापरवाही से कोरोना विस्फोट का खतरा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 9, 2020

मधेपुरा/कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी से अधिकारी गायब, लापरवाही से कोरोना विस्फोट का खतरा

मधेपुरा। महामारी बन चुकी कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच चुका है। वहीं मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में भी लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शहर के वार्ड आठ एवं 12 में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद दोनों वार्डों को कंटेनमेंट जोन बनाकर क्षेत्र में कड़े नियम लागू किया गया। परंतु कंटेनमेंट जोन में पदस्थापित अधिकारियों एवं कर्मियों की लापरवाही से कोरोना विस्फोट होने की आशंका काफी बढ़ गई है। बताते चलें कि दोनों वार्ड में प्रशासन के द्वारा बांस-बल्ले से सील कर दिया गया। परंतु पदस्थापित अधिकारी एवं कर्मियों की लापरवाही से लोग नियमों का बिल्कुल पालन नहीं कर रहे हैं। ड्यूटी से गायब रहते हैं मजिस्ट्रेट व अधिकारी दोनों वार्डों में पदस्थापित मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी कंटेनमेंट जोन में नियमों को सख्ती से पालन करवाने के बजाए खुद नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कंटेनमेंट जोन बनाए गए वार्ड आठ एवं बारह में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी एक या दो घंटे ड्यूटी कर खानापूर्ति कर रहे हैं। इस वजह से क्षेत्र में लोग काफी लापरवाही बरत रहे हैं। मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी के अलावा पुलिस कर्मी ड्यूटी पर रहने के बावजूद नियमों का पालन करवाने के प्रति उदासीन बने हुए हैं। बताते चलें कि कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की जिम्मेवारी पूरी तहर प्रशासन पर होती है। परंतु अधकारियों की लापरवाही से मुहल्ले के दुकानों के साथ-साथ लोग घर से बाहर जाकर सामन की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं वार्ड आठ एवं 12 में बाहर से आने एवं मुहल्ले से बाहर जाने वाले लोगों पर किसी प्रकार की भी पाबंदी नहीं होना प्रशासन की जिम्मेवारी पर सवालिया निशान है।