Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/सौरबाजार:देसी कट्टा व गोली के साथ दो बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 9, 2020

सहरसा/सौरबाजार:देसी कट्टा व गोली के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

सौरबाजार (सहरसा)। थाना क्षेत्र के बिजयपुर चौक पर पुलिस ने शनिवार की शाम गश्ती के दौरान देसी कट्टा व जिदा गोली के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस बल के जबान संध्या गश्ती के दौरान बिजयपुर चौक पर वाहन चेकिग कर रहे थे। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर मोटरसाइकिल समेत दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी कट्टा एवं दो जिदा गोली बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाश सौरबाजार थाना के कांप पूर्वी पंचायत के मधेपुरा टोला निवासी रूपेश कुमार एवं शीतलपटी निवासी मनीष कुमार है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि रूपेश कुमार मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना में लूट मामले में फरार चल रहा है। गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस के सामने कई लूट कांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों बदमाश पर आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है।