सुपौल। उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को पिपरा थाना क्षेत्र के तेतराही गांव में छापेमारी कर 447 बोतल अंग्रेजी व नेपाली देशी शराब बरामद किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान कारोबारी फरार होने में कामयाब रहा। उत्पाद अधीक्षक देवेन्द्र प्रसाद ने बताया कि सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार राम के नेतृत्व में शिवशंकर साह के घर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उसके घर के दो बक्से से 122 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 325 बोतल नेपाली दिलवाले देशी शराब बरामद हुई। बताया कि शराब की आपूर्ति थुमहा के एक व्यक्ति द्वार पिकअप से लाकर की गई थी। सबों पर उत्पाद अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में उत्पाद निरीक्षक कुमारी पल्लवी, निर्मली के उत्पाद निरीक्षक, अवर निरीक्षक दीपक महतो सहित अन्य शामिल थे।