Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/लूट के दौरान बदमाशों ने युवक को मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, August 4, 2020

सहरसा/लूट के दौरान बदमाशों ने युवक को मारी गोली

सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के समीप नेपाल रोड पर बहन के घर से राखी बंधवाकर साइकिल से अपने घर जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया।

जख्मी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया। घायल युवक खगड़िया जिले के अमनी गांव निवासी स्वर्गीय घुरन सिंह के पुत्र रविन कुमार सिंह अपनी बहन के यहां से राखी बंधवा कर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर तीन स्थित आजाद नगर गंज आया था। शाम होने के कारण बहन के घर रुक गया। मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे साइकिल से अपने घर अमनी जा रहा था। नेपाल रोड पर गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के समीप एक ब्लू रंग की बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने रोककर मोबाइल और पैसे का मांग की। मोबाइल बढि़या नहीं देखकर बदमाशों ने गाली-गलौज कर गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लग गया जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकला। हालांकि घायल ने दोनों बदमाशों में से एक की पहचान कर ली। पहचान किए गए बदमाशों में एक नगर पंचायत के आजाद नगरगंज निवासी बताया जा रहा है। जख्मी के जीजा ध्रवेन्द्र कुमार के अनुसार यह गोली मारने में जिसकी पहचान की गई है वह सोमवार को दिन में भी गांव में दहशत फैलाने के लिए बेलदार टोला में ताश खेल रहे युवक के बीच हवाई फायरिग की थी। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि लूटपाट के दौरान घटना होने की सूचना मिली है और बदमाश की पहचान हो चुकी है। घायल के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।