नई दिल्ली. एमएस धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के आज दो सितारों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब खबर आ रही है कि सुरेश रैना ने भी क्रिकेट इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. सुरेश रैना ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट कर यह जानकारी दी है.
सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की. जिसमें केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह एक साथ बैठे हुए हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए रैना ने कैप्शन में लिखा, आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी. पूरे दिल से फख्र के साथ, मैं आपके इस सफर में शामिल होना चाहता हूं. शुक्रिया भारत। जय हिंद
भारत के सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स में से एक माने जाने वाले रैना ने 30 जुलाई 2005 श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने भारत की तरफ से 18 टेस्ट, 226 वनडे, और 78 टी20 मैच खेले. उनके नाम 768 टेस्ट रन है, जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक है. वहीं 226 वनडे मैचों में रैन ने 5 हजार 616 रन जड़े, वनडे क्रिकेट में उनके नाम 5 शतक और 36 अर्धशतक है. 78 टी20 मैचों में रैना के नाम 1605 रन है, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल है. उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उनके नाम 13 टेस्ट विकेट, 36 वनडे और 13 टी20 विकेट है.