Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/और धू-धूकर जलने लगा ट्रक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, August 5, 2020

BIHAR/और धू-धूकर जलने लगा ट्रक

कटिहार। शहर के झुलनिया-हवाई अड़डा पथ पर सहायक थाना क्षेत्र के नाका नंबर दो के करीब बुधवार की सुबह एक चलती ट्रक अचानक धू-धूकर जलने लगा। बाद में आसपास के लोगों की नजर उसपर पड़ी और शोर मचाने पर चालक ट्रक से सुरक्षित बाहर आने में सफल रहा। इसकी सूचना तत्काल सहायक थाना पुलिस के साथ अग्निशमन को दिया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। यद्यपि इस घटना में ट्रक को व्यापक क्षति पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, शहर के अड़गड़ा चौक से चालक ट्रक लेकर मनिहारी गिट्टी लाने जा रहा था। इसी दौरान हवाई अड्डा के करीब अचानक ट्रक के इंजन में आग पकड़ लिया और इससे आग की तेज लपटें निकलने लगी। यद्यपि इस दौरान ट्रक घनी आबादी से बाहर निकल चुका था। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।