Kosi Live-कोशी लाइव Bihar/बिहार के इन जिलों में आज से शुरू होगा सीरो सर्वे, सरकार ने दिए आदेश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 21, 2020

Bihar/बिहार के इन जिलों में आज से शुरू होगा सीरो सर्वे, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना संकट गहराता जा रहा हैं। इसी कारण से बिहार के कई जिलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाने को सीरो सर्वे शुरू किया गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज से अरवल, मुजफ्फरपुर, बक्सर, बेगूसराय, मधुबनी और पूर्णिया में सीरो सर्वे का काम शुरू होगा।

आपको बता दें की इस सर्वे के द्वारा कोरोना के प्रति लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की मौजूदगी का आकलन किया जाएगा। इसको लेकर विशेषज्ञ की एक टीम बनाई गई हैं जो सभी गांवों को क्लस्टर मानकर एक व्यक्ति का सैम्पल लेगी।


खबर के मुताबिक प्रत्येक जिले में 400 व्यक्तियों के सैम्पल लिए जाएंगे। इसके बाद सभी सैम्पलों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच की जाएगी।

जांच करने के बाद इसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च ऑन ट्यूबरक्लोसिस (एआईआरटी) को दिया जायेगा। इससे इस बात का पता लगाया जायेगा की लोगों में कोरोना से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसी हैं।

इससे पहले किये गए सर्वे में अरवल में 1 फीसदी, बेगूसराय में 0.25 फीसदी, बक्सर में 1.25 फीसदी, पूर्णिया में 0.75 फीसदी, मुजफ्फरपुर में 0 फीसदी लोगों में कोरोना के विरुद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई थी।