Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME/स्कॉर्पियो लूट में शामिल अपराधियों को पकड़ने में पुलिस विफल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 9, 2020

BIHAR CRIME/स्कॉर्पियो लूट में शामिल अपराधियों को पकड़ने में पुलिस विफल

अररिया। फारबिसगंज के प्रोफेसर कॉलोनी में पूर्णिया जलालगढ़ हाईवे के समीप से लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद की गई है। जबकि अपराधियों के गिरफ्तारी में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जलालगढ़ कसबा हाईवे के समीप शनिवार की देर शाम आधा दर्जन से अधिक हथियार से लैस अपराधियों ने स्कॉर्पियो संख्या बीआर 37 पी 3672 को ओवरटेक करके चालक की पिटाई करते हुए स्कॉर्पियो लूट लिया। चालक प्रयाग गुप्ता की पिटाई करते हुए उसे पिछली सीट पर मुंह से कपड़ा बांधकर बंदी बनाकर रखा गया। घटना की जानकारी अररिया पुलिस को मिली पुलिस ने नाकेबंदी शुरू की। जिसके बाद पुलिस दबिश के कारण अपराधी लुटा हुआ स्कार्पियो मानिकपुर हाईवे पर छोड़कर भाग गए। वहीं अपराधियों का बिना नंबर का स्कॉर्पियो प्रोफेसर कॉलोनी से बरामद हुआ। भाड़े पर दिया था स्कॉर्पियो -

किशनगंज जिला के टेढागांछ, फुलवड़िय वार्ड नं 09 निवासी स्कार्पियो मालिक सूदन लाल बहरदार ने बताया कि वह अपना वाहन एसएसबी को घर छोड़ने के लिए भाड़े पर कटिहार भेजा था। इसी बीच उसे सूचना मिली कि कसबा जलालगढ़ हाईवे के समीप अपराधियों ने हथियार के बल पर ड्राइवर से मारपीट करते हुए स्कॉर्पियो छीन लिया है। जिसके बाद उन्होंने अररिया पुलिस, पूर्णिया पुलिस सभी को घटना की जानकारी दिया। फारबिसगंज पुलिस रविवार की रात भर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए करती रही छापेमारी -

फारबिसगंज के प्रोफेसर कॉलोनी से स्कॉर्पियो बरामद होने के बाद फारबिसगंज थाना में पांच थाने के पुलिस शहर के विभिन्न स्थानों पर रात भर छापेमारी करती रही। वही घटना की मॉनिटरिग स्वयं एसपी धूरत शायली थाना में बैठकर करती रही। लेकिन हथियार के साथ भागे अपराधी पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ सके। हालांकि बताया जाता है कि दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों के पास से बैग व अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। वही मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। इनसेट

---------------

झंझारपुर से भी इसी अंदाज में अपराधियों ने लूटी है स्कॉर्पियो - भैरव स्थान थाना झनझाड पुर में भी विगत 20 जुलाई को शाम के लगभग छह बजे हथियार से लैस आधा दर्जन अपराधियों ने इसी अंदाज में भुतहा चौक के समीप वाहन मालिक की पिटाई करते हुए स्कॉर्पियो की लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूटी गई स्कॉर्पियो अब तक बरामद नहीं हो सका है। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया है। उक्त जानकारी फारबिसगंज में बरामद स्कॉर्पियो मिलने की जानकारी के बाद प्रतापगंज के प्रमुख विजय बैराजी ने दी। फारबिसगंज थाना अपने स्कॉर्पियो की तलाश में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके मित्र संतोष कुमार विगत 20 जुलाई को भुतहा चौक से दरभंगा शाम 6 बजे अपने स्कार्पियो नंबर बीआर 32 जे 76 96 से जा रहा था। अज्ञात अपराधियों ने इसी अंदाज में लूट की घटना को अंजाम दिया था। प्राथमिकी दर्ज किया गया है लेकिन अबतक वाहन बरामद नही हो सका है।




बाइट

----------

दो स्कॉर्पियो बरामद कर लिया गया है। एक बिना नंबर का है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन अभियान चला रही है। पूरी जांच के बाद ही आगे कुछ बताया जा सकता है।

मनोज कुमार

डीएसपी फारबिसगंज।