Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में तीन कैदी समेत 154 व्यक्तियों का कोरोना जांच किया गया,दो निकले पॉजिटिव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 14, 2020

खगड़िया/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में तीन कैदी समेत 154 व्यक्तियों का कोरोना जांच किया गया,दो निकले पॉजिटिव

रिपोर्टर रतुल कुमार ठाकुर


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में तीन कैदी समेत 154 व्यक्तियों का कोरोना जांच किया गया। मालूम हो कि कोरोना महामारी को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार  के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर  प्रत्येक दिन कोरोना मरीज का जांच किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा हर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच की किट उपलब्ध कराया गया। इस किट के द्वारा  कोरोना का जांच आसानी से  जांच पड़ताल किया जा रहा है। मालूम हो कि बेलदौर पीएचसी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव  से इलाज कराने के लिए पहुंची महिलाओं को पर्ची कट कर कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है। उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों की जांच कर दवाई दी जाती है। जानकारी के मुताबिक  बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे कोरोना जांच शिविर में करीब 154 व्यक्तियों की जांच किया गया। जिसमें 154 व्यक्तियों में से दो व्यक्ति  पॉजिटिव होने की सूचना मिली। वही दो व्यक्तियों में से एक स्वास्थ्य कर्मी भी है, स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे पीएचसी में हड़कंप सा मचा हुआ है। जिसे डॉक्टरों के द्वारा दोनों व्यक्ति को एक सप्ताह के लिए होम कोरंटाइन रहने का निर्देश दिया।जिस व्यक्ति को कोरोना जांच मे निगेटिव आया उस मरीजों में खुशी की माहौल दौड़ पड़ी, उक्त जांच रविवार छोड़कर सोमवार से लेकर शनिवार तक किया जाता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभाष रंजन झा ने बताया कि 154 व्यक्ति का कोरोना जांच किया गया। जिसमें दो पोजेटिव रिपोर्ट आया। जिसमें 30 और 55 वर्ष के व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला, जिसे 1 सप्ताह तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का सलाह दिया। मौके पर डॉक्टर मन्नान, टेक्नीशियन प्रमोद कुमार, एएनएम नेहा कुमारी, राजश्री कुमारी, विजय कुमार समेत दर्जनो स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।