Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज़/Sushant Singh Suicide: पिता केके सिंह ने दर्ज करवाई पटना में F‏IR, अब मुंबई में गिरफ्तारियां संभव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 28, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़/Sushant Singh Suicide: पिता केके सिंह ने दर्ज करवाई पटना में F‏IR, अब मुंबई में गिरफ्तारियां संभव

पटना. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मौत मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. इस मामले में पटना के राजीवनगर थाने में सुशांत के परिजन ने एफआईआर दर्ज करवाई है. इस बीच एक और बड़ी खबर ये है कि जांच के लिए पटना से टीम मुंबई भी रवाना हो चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह के पिता केके सिंह की बयान पर मामला दर्ज किया गया है. जाहिर है इस केस के दर्ज होने के साथ ही आत्महत्या की पटना पुलिस सुशांत सिंह मौत मामले की गुत्थियों को सुलझाएगी. कहा जा रहा है कि मामले में अब मुंबई से कुछ गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं. हालांकि इस पूरे प्रकरण पर परिवार अब तक चुप था, लेकिन अब परिजनों द्वारा केस किए जाने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है.
एफआईआर में कोई नामजद है या नहीं इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. बता दें कि बीते 14 जून को सुशांत की मौत मुम्बई मेंटेनेंस हुई थी. सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनका परिवार सदमे में हैं. कहा जाता है कि वह कथित तौर पर डिप्रेसन में थे. सुशांत सिंह राजपूत अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते थे.

*_उपडेट्स/सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई FIR,मुम्बई पहुँची पटना पुलिस* *रिया पर प्यार में सुशान्त को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकासने का आरोप लगाया*

इससे पहले पूर्व सांसद पप्पू यादव, फिल्म अभिनेता शेखर सुमन, राजनेता तेजस्वी यादव सहित बिहार की कई जानी मानी हस्तियों ने सुशांत सिंह मौत मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है. पप्पू यादव ने तो इस बाबत गृह मंत्रालय को पत्र भी लिखा था जिसका जवाब भी आया था कि मामले को संबंधित विभाग को अग्रेसित किया गया है. इसी क्रम में बीजेपी के नेता रामेश्वर चौरसिया ने भी इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है.

गौरतलब है कि बीजेपी के नेता रामेश्वर चौरसिया (Rameshwar Chaurasia) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच (CBI Investigation) की मांग की है. बिहार से बीजेपी के पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामेश्वर चौरसिया ने इस सिलसिले में मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की.उन्होंने गृह राज्य मंत्री को एक पत्र सौंपा जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death) के मामले को उठाया गया है. न्यूज़ ऐजेंसी बात करते हुए रामेश्वर चौरसिया ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से भी यह मांग उठाई कि वो भी सीबीआई जांच को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से बात करें.

उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है न कि उन्होंने आत्महत्या किया है. बिहार के लोगों में इस बात को लेकर काफी रोष है. क्योंकि राज्य से शत्रुघ्न सिन्हा के बाद वो दूसरे अभिनेता थे जो सुपरस्टार बनने की राह पर थे. इसलिए किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा है कि वो व्यक्ति आत्महत्या कर सकता है.