Kosi Live-कोशी लाइव SSR SUCIDE CASE/सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जांच पर भरोसा नहीं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 28, 2020

SSR SUCIDE CASE/सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जांच पर भरोसा नहीं

राजधानी पटना के राजीवनगर थाने में दर्ज हुई एफआईआर में सुशांत के पिता ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस मुख्य आरोपित के बाबत जांच नहीं कर रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है जिनकी इस प्रकरण में कम भूमिका रही है। 

उन्होंने कहा है कि अगर पटना में केस दर्ज कर इस मामले की छानबीन की जायेगी तो सच्चाई सामने आ सकती है। सुशांत के पिता ने बिहार के सिस्टम और यहां की पुलिस की कार्यशैली पर भरोसा किया है। उन्होंने एफआईआर में लिखा है कि वे चाहते हैं कि सुशांत को चाहने वालों को उनकी मौत के कारणों का पता चल सके।

सुशांत सिंह राजपूत के खाते से 15 करोड़ रुपये किसके अकाउंट में हो गएं ट्रांसफर
सुशांत सिंह के खाते में रखी 15 करोड़ जैसी मोटी रकम के गायब होने के खुलासे के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। अभिनेता के परिजनों ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में तेजी से उभर रहे सुशांत की मोटी रकम को गायब करने के लिये कहीं रिया ने तो ऐसी खतरनाक साजिश नहीं रची जिसका अभिनेता शिकार हो गये। 

बिहार निवासी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता केके सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों पर केस कराया है।  इसमें पैसे के गबन के साथ-साथ कई अन्य आरोप लगाए गए हैं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनका परिवार पटना के राजीवनगर रोड नंबर छह रहता में है। एफआईआर संख्या 225/20 मंगलवार को ही दर्ज कर ली गई थी, लेकिन इसे गुप्त रखा गया था। इसकी जानकारी सिर्फ सुशांत के पिता और पटना पुलिस के बड़े अफसरों को ही थी। मंगलवार को जब पुलिस टीम रवाना हुई तब इसका पता सबको चला।