Kosi Live-कोशी लाइव राष्ट्रीय/भारत में 47 और चीनी एप्प्स बैन के बाद अब PUBG समेत 275 चीनी ऐप्स पर है सरकार की नजर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 27, 2020

राष्ट्रीय/भारत में 47 और चीनी एप्प्स बैन के बाद अब PUBG समेत 275 चीनी ऐप्स पर है सरकार की नजर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। यूजर्स डाटा प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पिछले महीने 59 ऐप्स को बैन किया था। सरकार ने इन ऐप्स के बाद 47 और चीनी ऐप्स को बैन किया है। पिछले शुक्रवार सरकार ने इन 47 ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया है। चीनी ऐप्स कंपनियों द्वारा भारतीय यूजर्स के डाटा की चोरी को रोकने के लिए सरकार ने एक बार फिर से कड़ा फैसला लिया है। सरकार का यह फैसला 59 ऐप्स के बैन होने के महज कुछ दिनों बाद ही लिया गया है। इन ऐप्स को भी यूजर्स के डाटा प्राइवेसी के उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए बैन करने का आदेश जारी किया है।


 भारत में 59 चीनी ऐप्स बैन (china apps ban) करने के बाद अब सरकार चीन की कुछ अन्य 275 ऐप्स पर बैन की तैयारी में है. सरकार चेक कर रही है कि ये ऐप्स किसी भी तरह से नेशनल सिक्योरिटी (security) और यूज़र प्राइवेसी के लिए खतरा तो नहीं बन रही हैं. सूत्रों के मुताबिक जिन कंपनियों का सर्वर चीन में है, उनपर पहले रोक लगाने की कोशिश की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, इन 275 ऐप्स में गेमिंग ऐप PUBG भी शामिल है, जो चाइना के वैल्यूबल इंटरनेट Tencent का हिस्सा है. साथ ही इसमें Xiaomi की बनाई गई Zili ऐप, ई-कॉमर्स Alibaba की Aliexpress ऐप, Resso ऐप और Bytedance की ULike ऐप शामिल है. इस डेवलपमेंट से जुड़े एक शख्स ने बताया कि सरकार इन सभी 275 ऐप्स को, या इनमें से कुछ ऐप्स को बैन कर सकती है

हालांकि, अगर कोई खामी नहीं पाई जाती है तो कोई भी ऐप बैन नहीं होगा. इस घटनाक्रम से जुड़े एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि चीन के ऐप्स का लगातार रिव्यू किया जा रहा है और ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्हें फंडिंग कहां से हो रही है. अधिकारी के मुताबिक पाया गया है कि कुछ ऐप्स राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक है. साथ ही कुछ ऐप डेटा शेयरिंग और प्राइवेसी के नियमों का उल्लंघन कर रही हैं.