Kosi Live-कोशी लाइव बिहार सरकार का जबरदस्त फैसला, नियोजित शिक्षकों को मिलेगा ये 7 लाभ bihar news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 27, 2020

बिहार सरकार का जबरदस्त फैसला, नियोजित शिक्षकों को मिलेगा ये 7 लाभ bihar news

बिहार में नौकरी करने वाले नियोजित शिक्षकों के लिए बिहार सरकार ने जबरदस्त फैसला लिया हैं। जिससे नियोजित शिक्षकों को काफी लाभ हो सकता हैं तथा इन्हे समान्य शिक्षकों की तरह सभी प्रकार की सुविधाएं मिल सकती हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में नियोजित शिक्षकों को 11 अगस्त से सेवाशर्त का लाभ मिलने लगेगा। इसको लेकर पूरी तैयारी चल रही हैं। इस सेवाशर्त के तहत बिहार में नियोजित शिक्षकों को 7 तरह के लाभ प्राप्त होंगे।


1 .सेवा शर्त लागू होते ही नियोजित शिक्षकों को तबादला का लाभ प्राप्त होगा। अब ये शिक्षकों अपने जिले या प्रखंड में कहीं भी तबादला करा सकते हैं।

.सरकारी नियमानुसार अब बिहार में नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति मिलेगा। ये शिक्षक अब प्रधानाध्यापक तक बन सकते हैं।

3 .11 अगस्त के बाद नियोजित शिक्षकों को एसीपी का भी लाभ प्राप्त होगा। इससे इनकी परेशानी दूर हो जाएगी।

4 .सेवाशर्त मिलने से बिहार में नियोजित शिक्षकों को सामान्य शिक्षकों की तरह सेवांत लाभ प्राप्त होगा।

.बिहार में नियोजित शिक्षकों को पेंशन का भी लाभ प्राप्त होगा।

6 .सरकारी नियमानुसार इन शिक्षकों को भविष्य निधि और ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा।

.नियोजित शिक्षकों को ग्रुप इंश्योरेंस समेत अनुकंपा का भी लाभ मिलने लगेगा