Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/PMCH के एक और डॉक्टर की कोरोना से मौत, 24 घंटे के दौरान दो डॉक्टरों की गई जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 14, 2020

बड़ी खबर/PMCH के एक और डॉक्टर की कोरोना से मौत, 24 घंटे के दौरान दो डॉक्टरों की गई जान

पटना. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना (Patna) से आ रही है जहां पीएमसीएच (PMCH) के एक डॉक्टर की कोरोना से मौत हो गई है. बिहार में पिछले दो दिनों में यह दूसरा मामला है जब इस बीमारी ने किसी डॉक्टर को अपना शिकार बनाते हुए उसकी जान ली हो. मृतक डॉक्टर का नाम डॉक्टर एनके सिंह बताया जाता है जो ईएनटी के एसोसिएट प्रोफेसर थे. उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

8 दिन से थे इलाजरत

67 साल के प्रोफेसर एनके सिंह पिछले 8 दिनों से एम्स में भर्ती थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उनको इलाज के लिए वेंटिलेटर पर डाला गया था. इससे पहले सोमवार को भी गया के एक डॉक्टर की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. डॉक्टर एनके सिंह मौत पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों ने शोक संवेदना प्रकट की है. आईएमए के वरीय उपाध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि कोरोना वारियर्स का इस तरह से जाना वाकई काफी दुखद है.
विज्ञापन

17 हजार के पार हुई मरीजों की संख्या

मालूम हो कि बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या 17 हजार के पार हो गई है. बिहार सरकार में मंत्री शैलेश कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सोमवार को बिहार के विभिन्न जिलों से 1116 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 17421 पहुंच गयी है. राजधानी पटना में सोमवार को सर्वाधिक 228 नये मामले पाये गये हैं.


मंत्री और विधायक भी कोरोना पॉजिटिव

शैलेश के अलावा ढाका के विधायक फैसल रहमान अपने 3 बॉडीगार्ड्स समेत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं तो वहीं लौरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक विनय बिहारी हुए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पटना में ही जेडीयू के वरीय नेता अजय आलोक के परिवार के कुछ सदस्य कोरोना पॉजिटिव हुए हैं.