Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/मेडिकल कॉलेज में इलाजरत कोरोना संक्रमित दो मरीजों की हुई मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, July 27, 2020

MADHEPURA NEWS/मेडिकल कॉलेज में इलाजरत कोरोना संक्रमित दो मरीजों की हुई मौत

मधेपुरा। जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में इलाजरज अररिया एवं कटिहार के एक-एक कोरोना मरीज की मौत सोमवार को हो गई। कटिहार जिले के बरारी क्षेत्र के कोरोना पीड़ित मरीज का बीते 10 दिनों से यहां ईलाज चल रहा था। इनकी उम्र 55 वर्ष थी। उन्हें कोरोना संक्रमण के साथ लीवर की भी समस्या थी। वहीं अररिया के 35 वर्षीय मरीज चार दिन पूर्व से यहां भर्ती हुए थे। इन्हें शुगर एवं हाइपरटेंशन की समस्या भी थी। वहीं सोमवार को जिले में कोरोना के 36 नए मरीज मिले। इन मरीजों के निकलने के बाद जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या 597 हो गई है। सोमवार को जिले में किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में 16 पॉजिटिव निकले। इसमें से सदर हॉस्पिटल में हुई जांच में 10 मरीज मिले तो उदाकिशुनगंज अनुमंडल में किए रैपिड जांच में तीन एवं सदर अनुमंडल में विभिन्न पीएचसी में किये जांच में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। सदर हॉस्पिटल में सोमवार को एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकले 10 मरीज में से नौ पुलिसकर्मी ही हैं। वहीं इससे पहले रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट एवं मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में की गई ट्रू नेट जांच में कुल 20 संक्रमित मरीज निकले। इस 20 संक्रमित में से सर्वाधिक 12 मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के है। जबकि बिहारीगंज के लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत के वार्ड नंबर चार से एक एवं इसी प्रखंड के हथिऔंधा पंचायत के वार्ड नंबर एक से एक, सिंहेश्वर प्रखंड के एक, सदर प्रखंड के मठाही के वार्ड नंबर एक का एक मरीज हैं। इसके अलावा गम्हरिया प्रखंड के गम्हरिया पंचायत के वार्ड नंबर एक, कुमारखंड पंचायत के वार्ड नंबर एक, पुरैनी के गनेशपुर के वार्ड नंबर 12, शंकरपुर के रायभीड़ के वार्ड नंबर नौ से एक एक नए मरीज निकले हैं। वहीं नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 एवं सात से तीन तीन मरीज निकले हैं। जबकि वार्ड संख्या चार, 19, 23, 25 एवं 26 में से एक-एक मरीज निकले हैं।

तीन स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

सोमवार को मेडिकल कॉलेज से तीन मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज भी किए गए। इस तरह जिले के अब तक 328 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। इस प्रकार जिले में अभी कोरोना के एक्टिव मरीज की संख्या 269 हैं।