सहरसा। मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे के अंदर भारी वर्षा और वज्रपात की पूर्व सूचना पर प्रशासन हाई अलर्ट है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले के सभी बीडीओ व सीओ को इसके लिए पूरी तरह सचेत रहने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णियां जिले में 7 से 11 सेमी बारिश की संभावना तथा एक दो स्थान पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की उम्मीद जताई है। जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजेन्द्र दास ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्व सूचना के आधार पर प्रशासन पूरी तरह सचेत है।