Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।बदमाशों ने पीड़ित को कहा बाइक का चक्का पंक्चर हो गया,जैसे बाइक रुकी रुपये से भरे बेग लेकर हो गया फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, July 11, 2020

मधेपुरा।बदमाशों ने पीड़ित को कहा बाइक का चक्का पंक्चर हो गया,जैसे बाइक रुकी रुपये से भरे बेग लेकर हो गया फरार

बेखौफ बदमाशों ने स्थानीय सरयुग चौक के पास दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। बैंक से रुपये निकासी कर बाइक से घर जा रहे व्यक्ति को बदमाशों ने निशाना बनाया। उनसे रुपये लेकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

बताया गया है कि पीडित कस्तूरी पासवान अपने भतीजा आनंदराज के साथ बाइक पर सवार होकर उदाकिशुनगंज आए थे। भारतीय स्टेट बैंक से 1.77 लाख रुपये निकासी कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दोबदमाश ओवरटेक करते उनके करीब पहुंचे। बदमाशों ने पीड़ित को कहा कि उसकी बाइक का चक्का पंक्चर हो गया है। बाइक चला रहे आनंदराज बाइक को रोक कर टायर देखने लगे। इसी बीच बदमाशों ने कस्तूरी पासवान के हाथ से रुपये से भरा बेग झपट लिया। रुपये से भरा बैग लेने के बाद बाइक सवार बदमाश तेज गति से एसएच 58 मुख्य सड़क से पुरैनी के तरफ भाग निकले।

घटना के बाद बाद पीड़ित कस्तूरी पासवान ने भतीजा आनंद राज के साथ बाइक से बदमाशों का पीछा किया। दोनों पीछा करते हुए नया टोला तक तक गए लेकिन दोनों अपराधी भागने में कामयाब रहे।पीड़ित कस्तुरी पासवान ने बाइक पंक्चर नहीं थी। बदमाश उसका पहले से रेकी कर कर रहा था। बैंक से रुपये लेकर बाहर निकले अपनी बाइक पर सवार होकर आगे जाने लगा। उसने कहा कि हो सकता है कि बदमाशों ने ही उसकी बाइक को पंक्चर कर दिया होगा या उसने बाइक की हवा निकाल दी हो। सरयुग चौक पर पहुंचने के बाद बदमाशों ने उसे चकमा देकर रोक लिया। रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए।