Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।प्लाज्मा डोनर का मुफ्त इलाज करने वाले सात और डॉक्टरों की सूची जारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, July 29, 2020

मधेपुरा।प्लाज्मा डोनर का मुफ्त इलाज करने वाले सात और डॉक्टरों की सूची जारी

मधेपुरा। आइएमए ने मंगलवार को प्लाज्मा डोनर का मुफ्त इलाज करने वाले और सात चिकित्सकों की सूची जारी की है। इस सूची में वरिष्ठ सर्जन और चार महिला चिकित्सक शामिल हैं।

आइएमए के जिला सचिव डॉ. डीके सिंह ने सूची जारी की है। प्लाज्मा डोनर को प्रोत्साहित करने के लिए आइएमए उसका एक वर्ष मुफ्त इलाज करने की घोषणा की है। प्लाज्मा डोनेट करने वाले व्यक्ति आइएमए द्वारा घोषित राज्य के किसी भी चिकित्सक से कहीं भी मुफ्त में इलाज की सुविधा ले सकते हैं। आइएमए की राज्य शाखा की इस पहल पर पूरे राज्य से कई चिकित्सक सामने आ चुके हैं। मधेपुरा आइएमए ने भी इसकी पहल की है। आइएमए ने पहले 16 चिकित्सकों की सूची जारी की थी। पहली सूची में कोई महिला चिकित्सक नहीं थी। इसलिए आइएमए ने दूसरी सूची जारी कर इसमे महिला चिकित्सकों को भी शामिल किया है। महिला चिकित्सकों के अलावा दूसरी सूची में और भी वरिष्ठ चिकित्सकों को शामिल किया गया है। आइएमए द्वारा जारी दूसरी सूची में चार महिला चिकित्सकों समेत सात चिकित्सक शामिल है। कोरोना से स्वस्थ हुए लोग कर सकते है प्लाज्मा डोनेट कोरोना संक्रमण के बाद मुक्त हुए व्यक्ति प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं। एक व्यक्ति के प्लाज्मा से दो से तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाई जा सकती है। कई जगहों पर संक्रमण मुक्त हुए मरीजों द्वारा किये गए प्लाज्मा डोनेट से कई लोगों की जान बचाई जा चुकी है। आइएमए की दूसरी सूची में शामिल चिकित्सक

: डॉ. आलोक कुमार निरंजन,वरिष्ठ सर्जन

-: डॉ. वरुण कुमार

-: डॉ. अलका सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ

-: डॉ. नायडू कुमारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ

-: डॉ. पी प्रियदर्शी, स्त्री रोग विशेषज्ञ

-: डॉ. रश्मि भारती, स्त्री रोग विशेषज्ञ

-: डॉ. रवींद्र कुमार यादव कोट प्लाज्मा डोनेट को प्रोत्साहित करने के लिए आइएमए राज्य शाखा द्वारा पूरे राज्य के चिकित्सकों की सूची तैयार की जा रही है। प्लाज्मा डोनेट करने वाले व्यक्ति आइएमए द्वारा जारी चिकित्सकों की सूची में से किसी भी चिकित्सक से कहीं भी इलाज करा सकते हैं। एक साल तक उन्हें यह सुविधा मिली रहेगी। इलाज के लिए उन्हें जिला प्रशासन अथवा हॉस्पिटल से प्लाज्मा डोनेट करने संबंधी प्रमाण पत्र लाना होगा। आइएमए की सूची में राज्य के कई ख्याति प्राप्त चिकित्सक भी शामिल हैं। आइएमए की सूची में सभी रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। जिले में पहली सूची में 16 चिकित्सक थे। दूसरी सूची में चार महिला चिकित्सकों समेत कुल सात चिकित्सक शामिल है। -डॉ. डीके सिंह, सचिव, आइएमए, मधेपुरा