Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।ग्रामीणों की सहायता से लोडेड देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ एक बदमाश हुआ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, July 29, 2020

मधेपुरा।ग्रामीणों की सहायता से लोडेड देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ एक बदमाश हुआ गिरफ्तार

मधेपुरा। कुमारखंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से लोडेड देसी पिस्तौल व एक कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया। सअनि रवींद्र प्रसाद गौड पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती कर रहे थे। पुलिस की गश्ती दल को देख कार सवार बदमाश भागने लगे। इसके बाद गश्ती दल ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाश जोरावरगंज के रास्ते पूर्णिया जिले की ओर भागने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान कार के आगे के सीट के बगल से एक लोडेड देसी पिस्तौल और कारतूस के बरामद हुआ। इसके अलावा कार से राजीव कुमार व नारायण कुमार के नाम का अलग-अलग ड्राइविग लाइसेंस, आरती कुमारी के नाम से ऑनर बुक, डिक्की से दो नंबर प्लेट एवं मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम प्रिस कुमार बताया है। भागने वाले में एक मुरलीगंज एवं दो युवक कुमारखंड निवासी होने की पुलिस को सूचना मिली है। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि सअनि रवींद्र प्रसाद गौड़ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई के गिरफ्तार बदमाशा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही भागे हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है।