- संसदीय समिति को इस बारे में दी गई जानकारी
- 2021 के शुरू में मिल सकती है कोरोना की वैक्सीन
कोरोना संक्रमण के बीच लोगों को उम्मीद है कि जल्द इसका टीका आएगा जिससे इस महामारी से निजात मिल पाएगी. देश में कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल का काम भी शुरू हो चुका है. ऐसी भी उम्मीद जताई जा रही है कि 15 अगस्त से कोरोना का टीका उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा लेकिन संसदीय समिति को दी गई एक जानकारी की मानें तो 2021 से पहले कोरोना का टीका संभव नहीं है.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय से संबंधित संसदीय समिति को अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. समिति को अधिकारियों ने बताया है कि कम से कम इस साल कोरोना की वैक्सीन बनना भारत में संभव नहीं है.
देश में 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद संसदीय समिति की यह पहली बैठक थी. इसमें राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू भी शामिल रहे. उन्होंने कहा कि समिति की बैठक नहीं हो सकी क्योंकि हालात कुछ ऐसे थे जो अपने वश में नहीं थे. नायडू ने लगभग साढ़े तीन महीने बाद हुई इस बैठक पर खुशी जताई और कहा कि सबलोग चाह रहे थे कि समिति की बैठक हो.