Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बिहार में मुखियों को मिली अहम जिम्मेदारी, सरकार ने दिए आदेश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, July 11, 2020

BIHAR/बिहार में मुखियों को मिली अहम जिम्मेदारी, सरकार ने दिए आदेश

बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण अब गांव-गांव में फैलने लगा हैं। इससे बिहार सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं। इस संक्रमण को रोकने के लिए बिहार सरकार के पंचायती राज्य विभाग ने मुखिया को अहम जिम्मेदारी दी हैं।

कोरोना के इस फैलाव को रोकने के लिए मुखिया को एक्टिव रहने को कहा हैं। आदेश के अनुसार गांव में अगर कोई व्यक्ति बीमार पड़ता हैं या उसमे कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे तुरंत जिला अस्पताल या जिला प्रशासन को सूचित करने को कहा गया हैं।


आपको बता दें की पिछले कुछ दिनों में बहुत से लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई हैं जो गांव के रहने वाले हैं। अगर ये संक्रमण गांव में फैलता हैं तो इससे बिहार में बड़ी समस्या उत्पन हो सकती हैं।

इसको लेकर बिहार सरकार ने प्लानिंग शुरू कर दी हैं ताकि गांव में कोरोना संक्रमण को फैलने ना दिया जाय।

साथ ही साथ सरकार ने कहा है की गांव के लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया जाए और उन्हें मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी जाय ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।