Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/बिहार/पटना: महिला अधिकारी ने दारोगा पर लगाया यौनशोषण का आरोप, केस दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 7, 2020

बड़ी खबर/बिहार/पटना: महिला अधिकारी ने दारोगा पर लगाया यौनशोषण का आरोप, केस दर्ज

राजधानी पटना के कंकड़बाग में कार्यरत दारोगा पर महिला अधिकारी ने यौनशोषण का आरोप लगाया है। अधिकारी ने महिला थाने में रेप, धोखा और अनुसूचित जाति का प्रयोग कर शादी से मुकरने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि प्राथमिकी दर्ज हुए 10 दिन हो गए हैं, बावजूद दारोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट नहीं निकला है, जबकि जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने और यौनशोषण के सबूत उसने थाने में दे दिये हैं। 

महिला का यह भी कहना है कि पिछले 16 साल से स्कूल की पढ़ाई से दारोगा के साथ प्रेम संबंध में थी। बाद में दोनों की नौकरी लग गई। इसके बाद दारोगा राजमणि ने शादी का वादा किया। ऐन मौके पर अनुसूचित जाति की लड़की से शादी नहीं कर सकता है, कहकर शादी से मुकर गया, जबकि उसके रिश्ते के बारे में दारोगा के सभी रिश्तेदार जानते थे। नौकरी के बाद वह शादी का झांसा देता रहा। 

पीड़िता के बयान के अनुसार साल 2013 में महिला अधिकारी की नौकरी लग गई। वह गया में पोस्टेड है। नौकरी लगने के बाद वह राजमणि की लगातार आर्थिक मदद करती रही। शादी के ऐन मौके पर राजमणि ने कहा कि उसकी शादी तय हो गई है। वह शादी से इनकार नहीं कर सकता है, क्योंकि लड़की वाले ने मोटी रकम दी है।