Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया।नशेड़ी पति ने गोली मारकर पत्नी की ले ली जान, पहले भी कर चुका था कोशिश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 14, 2020

खगड़िया।नशेड़ी पति ने गोली मारकर पत्नी की ले ली जान, पहले भी कर चुका था कोशिश

खगड़िया जिले के पसराहा थाना के बड़ी पसराहा गांव के वार्ड संख्या पांच में पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार अनिता देवी (38 वर्ष) अपने घर में सोयी हुई थी। पति ने सोये हुए अवस्था में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात दो बजे की बताई जा रही है।

गोली चलने की आवाज पर जगी महिला की बेटी ने घर से भागकर आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। तब तक हत्यारा पति बटन मुनि घर से भागने में सफल रहा। बताया गया मृतका अनिता देवी को चार बेटा और एक बेटी सहित कुल पांच संतान हैं। दो बेटे मजदूरी करते हैं। वह भी मजदूरी कर परिवार को चलाती थी। पति को नशे की लत थी। इसके कारण घर में प्रायः लड़ाई झगड़ा होता रहता था। 

पहले भी दो बार किया था हत्या का प्रयास
स्थानीय लोगों के अनुसार नशे में वह हमेशा पत्नी के साथ मारपीट करता था। कुछ दिन पहले उसने पत्नी की गला दबाकर मक्के की खेत मे फेंक दिया था। उस घटना में वह बच गई। इस घटना में धारधार हथियार से सिर पर पर हमला की भी बातें कही जा रही हैं। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। स्थानीय निजी क्लिनिक में इलाज के बाद ठीक हुई थी।