@कोशी लाइव:
PRINCE KUMAR RAJ
बीएनएमयू, मधेपुरा के पूर्व कुलपति डॉ. ऐ. के. राय द्वारा वित्तीय एवं नियुक्ति-स्थानांतरण पर लिए गए निर्णय के संबंध में विवाद गहराता जा रहा है।
इस सबंध में
मधेपुरा यूथ एसोसिएशन "माया" के अध्यक्ष राहुल यादव ने कुलपति डाॅ. ज्ञानंजय द्विवेदी को आवेदन दिया है। राहुल ने कहा है कि महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति सचिवालय द्वारा निर्गत पत्र पत्रांक-बी.एस. यू.(वी.सी.)-45/2019-529/रा.स.(1) दिनांक-06.03.2020 द्वारा तत्कालीन कुलपति द्वारा वित्तीय निर्णय और नियुक्ति एवं स्थानांतरण पर रोक लगाया था। इसके बावजूद पूर्व कुलपति ने कई निर्णय लिए। पूर्व कुलपति ने यू.एम.आई.एस. के कार्य अनुबंध को अगले सत्र के लिए विस्तारित किया। कुछ कर्मचारियों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की। विवि में कुछ पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
ये सभी कार्य कुलाधिपति कार्यालय के पत्र का उलंघन है। तत्कालीन कुलपति निर्गत पत्र (संलग्न) के आलोक में इन सभी कार्यों के लिए अधिकृत नहीं माने जायेंगे।
अतः उपरोक्त सभी कार्यों की वैधता का निर्धारण निर्गत पत्र के आलोक में करते हुए उपयुर्क्त कारवाई करना चाहेंगे।
राहुल ने कहा है कि महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति के द्वारा निर्धारित कार्यालय दिशा-निर्देश को पालन करने के लिए कुलसचिव एवं कुलपति बाध्य हैं। कुलाधिपति कार्यालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं होने पर वे अपना आवेदन महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति कार्यालय को प्रेषित करेंगे।