Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/कोरोना संक्रमित अररिया निवासी सॉफ्टवियर इंजीनियर की साउथ अफ्रीका में मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 7, 2020

BIHAR/कोरोना संक्रमित अररिया निवासी सॉफ्टवियर इंजीनियर की साउथ अफ्रीका में मौत

अररिया के फारबिसगंज निवासी और साउथ अफ्रीका में बतौर सॉफ्टवियर इंजीनियर संतोष सिन्हा की मौत हो गई। संतोष सिन्हा कोरोना संक्रमित थे। पत्नी और एक बच्ची के साथ साउथ अफ्रीका में रह रहे संतोष की दो दिन पहले की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी।

कोरोना पॉजिटिव संतोष की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक सोमवार को भारतीय समय के अनुसार 9.30 बजे और संध्या साउथ अफ्रीका के समय के मुताबिक शाम 5.15 बजे संतोष की मौत हो गई। संतोष की साउथ अफ्रीका में मौत की खबर से फारबिसगंज पोस्ट ऑफिस चौक स्थित उनके निवास स्थान सहित पूरे मुहल्ले में शोक की लहर फैल गई। संतोष तीन भाई थे। संतोष के पिता शंकर सिन्हा की 14 वर्ष पहले हत्या कर दी गई थी। मौत की खबर से संतोष की मां की स्थिति खराब हो गई है। संतोष वीडियो कांफ्रेंसिंग से परिजनों से बातचीत किया करते थे।