Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR LIVE UPDATES/बिहार में बेकाबू कोरोना 48 हज़ार के पार, एक साथ मिले 2082 पॉजिटिव मामले - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, July 30, 2020

BIHAR LIVE UPDATES/बिहार में बेकाबू कोरोना 48 हज़ार के पार, एक साथ मिले 2082 पॉजिटिव मामले

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है राजधानी पटना से जहां बिहार में बेकाबू कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ विभाग की तरफ से दिन के पहले अपडेट के मुताबिक राज्य में 28 और 29 जुलाई को नए संक्रमित मामले जारी किये गए है. विभाग के मुताबिक़ राज्य में 2082 नए मामलों की पुष्टि हुई है. जिसके साथ राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 48000 के पार चली गई है.

28 जुलाई की बात करें तो राज्य में 637 नए मामलों की पुष्टि हुई है. जिसमें सबसे ज्यादा मामले राजधानी पटना में सामने आए हैं. इस दिन 125 नए मामलों की पुष्टि हुई है. वहीं पश्चिमी चंपारण में 70 नए मामले सामने आए है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 29 जुलाई को जांच में 1445 संक्रमण के मामले की पुष्टि हुई है

जिसमें राजधानी पटना में 285, पूर्वी चंपारण में 136 नए मामलों की पुष्टि हुई है. दोनों को जोड़ दें तो राजधानी पटना में एक साथ 410 नए मामलों की पुष्टि हुई है.