Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बढ़ते कोरोना के हालात को देखते हुए बिहार में 15 अगस्त तक लग सकता है लॉक डाउन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, July 28, 2020

BIHAR/बढ़ते कोरोना के हालात को देखते हुए बिहार में 15 अगस्त तक लग सकता है लॉक डाउन

बिहार में कोरोना का आक्रमण काफी तेजी से हो रहा है जिससे आम जीवन मे काफी तकलीफ बढ़ने लगा है। हर तरफ कोरोना को लेकर डर और सहमा सहमी का माहौल है। लोग बहुत ही ज्यादा कोरोना को लेकर चिंतित और परेशान हैं।

आपको बता दें कि फिलहाल बिहार में 31 जुलाई तक लॉक डाउन लगा है लेकिन हालात को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि 15 अगस्त तक और लॉक डाउन लग सकता है। आपको बता दें कि बिहार के पटना में इस वक्त कोरोना का संक्रमण सबसे तेजी से फैल रहा है जिससे जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालांकि सरकार के तरफ से काफी प्रयास किये जा रहे हैं ताकि बिहार में कोरोना संक्रमण को कंट्रोल कर लिया जाए लेकिन फिलहाल कोई लाभ नही मिल रहा है।