अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुपौल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारत सरकार द्वारा लागू नई शिक्षा नीति का पुरजोर स्वागत किया है। सबसे पहले तो वर्तमान सरकार इस बात के लिए बधाई के पात्र हैं मानव संसाधन विभाग को शिक्षा विभाग के रूप में परिवर्तित कर मानव संपदा को एक सतत इकाई के रूप में माना।
विश्वविद्यालय संयोजक सह बीएनएमयू सीनेट सदस्य भवेश झा एवं बीएनएमयू छात्रसंघ महासचिव आशीष कुमार सिंटू ने कहा नई शिक्षा नीति में छात्रों को शिक्षा के अनुसार विषय के चुनाव में लचीलापन लाकर छात्रों छात्रों के मनोवैज्ञानिक बोझ को कम करने का प्रयास किया गया , साथ ही शैक्षणिक गति के साथ अन्य सह गतिविधियां यथा खेलकूद ,कंप्यूटर प्रशिक्षण ,नौकासन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन ,डेहरी ,आदी जैसे रचनात्मक गतिविधियों को शामिल कर बेरोजगारी के समस्या पर नियंत्रण कर भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो0 रामकुमार कर्ण एवं प्रो0 सुरेश चौधरी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों के ज्ञान के अलावे नैतिकता पर जोर देकर भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद जैसे सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मयंक वर्मा, त्रिलोक कुमार, मिथलेश कुमार ने कहा कि भारत अनेक सांस्कृतिक एवं अनेक भाषा बोलने जाने वाला देश है इस नाना संस्कृतियों एवं भाषाओं को मजबूत कर ही राष्ट्रीय भावना का विकास किया जा सकता है ।
विभाग संयोजक शिवजी कुमार एवं जिला संयोजक राहुल कुमार, ने कहा कि इस दृष्टिकोण से नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बहु भाषा एवं सांस्कृतिक पर जोर देना एक स्वागत योग देना एक स्वागत योग कदम है।
छात्रा कार्यकर्ता अर्पणा सिंह, भक्ति शिखा, प्रीति वर्मा, रंजना कुमारी ने कहा कि आशा है कि नई शिक्षा नीति अपनाकर भारतवर्ष अपनी भारतवर्ष अपनी पुराने गौरव को तो प्राप्त करेगा ही साथी एक मजबूत एवं शैक्षणिक व्यवस्था का भी शुभारंभ हो सकेगा ।
विश्वविद्यालय सोशल मीडिया संयोजक अरुण जयसवाल एवं एसएफएस जिला संयोजक शंकर कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में तकनीकी के उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता है ,नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षण जैसे विधा में तकनीकी के उपयोग पर जोर तो दिया ही गया है, साथ ही शिक्षा के उत्कृष्टता के लिए अनवरत प्रशिक्षण सकारात्मक परिसर वातावरण उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य एवं कार्य की अनवरत समीक्षा पर जोर दिया गया है।
इस दौरान जिला प्रमुख उमेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, नरेश बर्मन, नगर मंत्री नितेश जय, सूरज कुमार, शशांक भगत, शुभम चौखनी, नवीन कुमार, राहुल कुशवाहा, दीपक कुमार, सुमन गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नई शिक्षा नीति का स्वागत किया।