चुनाव आयोग के निर्देश पर एसपी ने किया स्थानांतरण
चुनाव आयोग के निर्देश पर एसपी ने किया स्थानांतरण
मधेपुरा. एक अनुमंडल में तीन साल से अधिक समय तक पदस्थापित पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण दूसरे अनुमंडल में किया गया है। चुनाव आयोग के निर्देेश पर बुधवार को एसपी संजय कुमार ने दोनों अनुमंडलों में पदस्थापित दो इंस्पेक्टर समेत आठ दारोगा का तबादला किया। जारी अधिसूचना में स्पीडी ट्रायल के प्रभारी प्रशांत कुमार को सदर इंस्पेक्टर बनाया गया है। जबकि सदर इंस्पेक्टर जयप्रकाश चौधरी को चौसा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ की सदर थाने में पदस्थापित दारोगा महेंद्र कुमार सिंह को बिहारीगंज थाना, घैलाढ़ थाने में पदस्थापित मणिकांत झा को ग्वालपाड़ा थाना, मुरलीगंज में पदस्थापित मृत्युंजय कुमार को पुरैनी थाना, बिहारीगंज में पदस्थापित अशोक कुमार सिंह को सदर थाना, पुलिस लाइन में तैनात रविकांत को फुलौत थाना तथा पुलिस कार्यालय में तैनात विनोद कुमार मेहता को व्यवहार न्यायालय, मधेपुरा में तैनात किया गया है। अधिसूचना के आलोक में इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को सदर इंस्पेक्टर तथा जेपी चौधरी ने चौसा थानाध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दे दिया।