सूचना के आधार पर कार्रवाई करते
हुए मशरफ चौक समीप 45 बोतल
कोडिन युक्त कफसिरप के साथ एक
युवक को गिरफ्तार किया है। सदर
थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
करते हुए खगड़िया जिले के इमली
निवासी वर्तमान में शांतिनगर वार्ड 32
निवासी छोटु कुमार को गिरफ्तार
किया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास झौला
में 45 बोतल कफ सिरप बरामद
किया। कारोबारी को गिरफ्तार कर
न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।