बिहार सरकार बड़े से लेकर बच्चों तक सभी पर खास नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी को भी कोई दिक्कत न हो सके। बिहार में अब स्कूली बच्चों को 3 महीने तक मुफ्त राशन और रुपये दिए जाएंगे।
बिहार सरकार ने निर्णय लिया है कि पहली से लेकर 8वी तक के बच्चों को हर महीने 8 किलो राशन और 358 रुपये दिए जाएंगे। वहीं 6 से लेकर 8वी तक के बच्चों के लिए 12 किलो राशन और 536 रुपये दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि मिड डे मील योजना के लिए केंद्र सरकार ने 2,500 करोड़ रुपये का अनुदान जारी कर दिया था। चूंकि लॉक डाउन के अंतर्गत सभी स्कूल अभी भी बंद हैं इसीलिए अब बच्चों को उन्ही भोजन के बदले प्रति क्षात्र राशन और उसकी रुपये दे दिए जाएंगे।