Kosi Live-कोशी लाइव Live Updates/बिहार में आंधी-तूफान-वज्रपात से 93 की मौत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 25, 2020

Live Updates/बिहार में आंधी-तूफान-वज्रपात से 93 की मौत, भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

लाइव उपडेट्स 10बजे तक।



बिहार में गुरुवार को आसमानी बिजली कहर बन कर टूटी। 93 लोगों की जिंदगी लील गई। लगभग दो दर्जन जिलों में भारी बारिश के साथ ठनका गिरने से 50 से अधिक लोग झुलस कर घायल भी हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर है। सबसे अधिक लोगों की जान गोपालगंज जिले में गई। यहां ठनका गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं मधुबनी में दंपती सहित आठ लोग ठनका की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे।

उत्तर बिहार में 22 लोगों की मौत हुई है। 20 से अधिक लोग झुलस गये, जिनका अभी विभिन्न जगहों पर इलाज चल रहा है। चंपारण और मिथिलांचल में सर्वाधिक मौतें हुईं। मधुबनी में आठ, मोतिहारी में पांच, दरभंगा में ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। बेतिया और समस्तीपुर में दो-दो, सीतामढ़ी में एक और शिवहर में एक मौत हुई।

कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में गुरुवार को बारिश के दौरान वज्रपात से 24 लोगों को मौत हो गयी जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। सबसे ज्यादा भागलपुर में सात लोगों की मौत हुई है। वहीं पूर्णिया में छह, जबकि बांका में पांच, खगड़िया और जमुई में तीन-तीन लोगों की जान गयी है। वहीं सुपौल में दो तथा सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज और अररिया में एक-एक व्यक्ति की मौत वज्रपात से हुई है।
वहीं, नवादा के वारिसलीगंज में चार सहित आठ, सीवान में भी अलग-अलग जगहों पर आठ और औरंगाबाद में ठनका गिरने से सात की मौत हुई। जबकि जहानाबाद के मखदुमपुर और छपरा के बनियापुर स्थित तख्त भिठी में एक छात्रा की मौत हो गई। इसके अलावा बक्सर में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मधुबनी में पति-पत्नी व पिता-पुत्र-बहू की गई जान
भारी बारिश के बीच वज्रपात ने मधुबनी जिले में दो परिवारों को उजाड़ दिया। यहां घोघरडीहा में खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की मौत ठनका गिरने से हो गई। वहीं, फुलपरास में एक ही परिवार के पिता, पुत्र व बहू की दर्दनाक मौत हो गई।




लाइव उपडेट्स 8बजे तक।


बिहार में गुरुवार को आसमानी बिजली कहर बन कर टूटी। 83 लोगों की जिंदगी लील गई। लगभग डेढ़ दर्जन जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 40 लोग झुलस कर घायल भी हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से 83 लोगों की मृत्यु पर दुख में किया है । उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार चार लाख अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

आकाशीय बिजली से बसे अधिक लोगों की जान गोपालगंज जिले में गई। यहां ठनका गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं मधुबनी में दंपती सहित आठ लोग ठनका की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे।
उत्तर बिहार में 22 लोगों की मौत हुई है। लगभग दर्जन भर लोग झुलस गये जिनका अभी विभिन्न जगहों पर इलाज चल रहा है।

चंपारण और मिथिलांचल में सर्वाधिक मौतें हुईं। मधुबनी में आठ, मोतिहारी और दरभंगा में ठनका गिरने से चार-चार लोगों की मौत हो गई। बेतिया और समस्तीपुर में दो-दो, सीतामढ़ी में एक और शिवहर में एक मौत हुई।

वहीं कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में वज्रपात से 17 लोगों को मौत हो गयी, जबकि नौ लोग घायल हैं। सबसे ज्यादा बांका में पांच लोगों की मौत हुई, पूर्णिया में तीन, जबकि सुपौल और खगड़िया में दो-दो लोगों की जान गई। इसके अलावा सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, जमुई और भागलपुर जिले में वज्रपात से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं ठनका की चपेट में आने से खगड़िया में सात और किशनगंज तथा भागलपुर में एक-एक व्यक्ति घायल हैं।

वहीं, नवादा के वारिसलीगंज में चार सहित आठ, सीवान में अलग-अलग जगहों पर तीन और औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड में ठनका गिरने से तीन की मौत हुई। जबकि जहानाबाद के मखदुमपुर और छपरा के बनियापुर स्थित तख्त भिठी में ठनका गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई।

मधुबनी में पति-पत्नी व पिता-पुत्र-बहू की गई जान
भारी बारिश के बीच वज्रपात ने मधुबनी जिले में दो परिवारों को उजाड़ दिया। यहां घोघरडीहा में खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की मौत ठनका गिरने से हो गई। वहीं, फुलपरास में एक ही परिवार के पिता, पुत्र व बहू की दर्दनाक मौत हो गई।

- बिजली कड़कने के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न रहें
- बिजली के खंभों और ऊंचे वृक्षों से दूर ही रहें
- जल्द से जल्द किसी मकान में आश्रय लें
- लोहे की वस्तुओं से भी पर्याप्त दूरी बनाए रखें
- बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें
- खुले अथवा खेतों में मोबाइल उपयोग न करें
- ऊंची इमारत अथवा पहाड़ की चोटी पर खड़े न रहें
- तालाब या नदी में तैर या नहा रहे हों तो जमीन बाहर निकल आएं
-सिर के बाल खड़े हो रहे हों तो आसपास खतरा हो सकता है, बचें
- अपने हाथों से बालों को ढंककर सिर घुटनों में छुपाकर बैठ जाएं
- भवनों, सार्वजनिक इमारतों पर तड़ितचालक अवश्य लगाएं


BIhar Weather Live Update : बिहार में आज वज्रपात से 83 लोगों की मौत हो गई है, वहीं काफी लोग झुलस गए हैं। इसके साथ ही उत्तर बिहार सहित कई जिलों में आज लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही आज और कल के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार गुरुवार को अररिया और किशनगंज जिले को रेड जोन में रखा है। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा को ऑरेंज जोन में रखा गया है।

उपडेट्स।

सर्वाधिक मौतें पूर्व और उत्‍तर बिहार में

पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल में गुरुवार दोपहर को झमाझम बारिश के दौरान बिजली गिरने सेे 22 लोगों की मौत हो गई। भागलपुर में पांच, बांका में चार, जमुई में एक, खगडिय़ा में एक, किशनगंज में एक, अररिया में एक, पूर्णिया में पांच, सुपौल में दो, सहरसा में एक और मधेपुरा में एक व्यक्ति की मौत वज्रपात से हुई है। इसी तरह, उत्तर बिहार में गुरुवार को बारिश ने कहर बरपाया। जानमाल और फसलों को भारी नुकसान हुआ। ठनका गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए। मृतकों में पश्चिम चंपारण के दो, पूर्वी चंपारण के छह, मधुबनी के आठ, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और दरभंगा के दो -दो और शिवहर के एक हैं। वहीं, झुलसे लोगों में पश्चिम चंपारण के एक, पूर्वी चंपारण के छह और सीतामढ़ी के एक हैं। पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गोपालगंज में 13, सीवान में पांच लोगों की भी मौत की खबर है।

बढ़ सकता है आंकड़ा

वज्रपात से प्रदेश भर में आज अभी तक 83 लोगों के मरने की खबर आ रही है। यह संख्या और बढ़ भी सकती है। बिहार में एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में ठनका गिरने से पहली बार मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, गोपालगंज. सीवान, मधुबनी, मोतिहारी, दरभंगा में वज्रपात से 83 लोगों की मौत हो गई है, इनमें गोपालगंज में 13, सीवान में पांच, मधुबनी व मोतिहारी में दो-दो और दरभंगा में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं सभी जिलों में 12 घायलों का इलाज भी चल रहा है। कहा जा रहा है कि ज्यादातर लोग खेत में धान रोपने के काम में लगे हुए थे और बारिश के बाद वज्रपात से इनकी मौत हो गई है।

अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिण बिहार से गुजर रही टर्फ ऑफ लाइन उत्तर बिहार की ओर शिफ्ट होगी। इसके साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से आ रही नमी युक्त हवाओं का उत्तर बिहार में मिलन होगा। इस वजह से भारी बारिश की ऐसी स्थिति बनी है।

Bihar Weather LIVE:

-मधुबनी में भी बारिश हुई है, कटिहार में बादल छाया है, रूक-रूककर रिमझिम बारिश हो रही है, भागलपुर जिले में सुबह से ही धूप छांव की स्थिति बनी हुई है, भीषण गर्मी है।

-राजधानी पटना में बादल छाए हैं, सुबह से रूक-रूककर बारिश हो रही है। अररिया में रात से ही तेज बारिश हो रही है, पश्चिम चंपारण में रुक रुककर बारिश हो रही है, दरभंगा में हल्की बूंदा-बंदी हुई है। आसमान में बादल छाए हुए है।

-बेगूसराय में बादल लगा हुआ है, मधेपुरा में रात से ही बारिश हो रही है,बगहा में सुबह में बारिश हुई है।

-मोतिहारी में रात से ही बारिश हो रही है। आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। शहर के निचले इलाके में घरों में भी पानी घुस आया है।

बिहार के इन जिलों में मौसम का बदला रहेगा मिजाज

पटना में जहां अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव दिखेगा वहीं पारे में उतार चढ़ाव भी होता रहेगा। गया में बादल छाए रहने के आसार हैं। रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है। पूर्णिया और भागलपुर में गुरुवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। पूर्णिया और भागलपुर में वज्रपात के भी आसार हैं।

पटना में बुधवार की देर रात कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई उसके बाद से गुरुवार को दिनभर गर्मी और उमस की स्थिति बनी रही। पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गया में पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री तक पहुंच गया।

पूर्णिया का पारा भी 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि गुरुवार से पूर्णिया और भागलपुर में पारे में गिरावट के आसार है। अगले दो तीन दिनों में दक्षिणी बिहार में एक दो जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति रहेगी।

रेड जोन में है ये जिले

शुक्रवार को राज्य के लगभग 10 जिले रेड जोन में है। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा में भारी से भारी बारिश की स्थिति बन रही है।

शुक्रवार को 10 जिलों में रेड अलर्ट के अलावा सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर दरभंगा, वैशाली, शिवहर समस्तीपुर, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। यानी इलाकों में गरज-धड़क के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में वज्रपात के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले 48 घंटों में मौसम की अनुमानित स्थिति से राज्य सरकार को अवगत करा दिया गया है।