मधेपुरा। छात्र राष्ट्रीय जनता दल मंडल विश्वविद्यालय लालूनगर मधेपुरा के संजित सिंह यादव के नेतृत्व में मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति को 21- सूत्री मांग सौंपा गया।
इस अवसर पर छात्र नेता
जापानी यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महामारी करुणा से पूरा संसार अस्त-व्यस्त तथा त्रस्त लॉक डाउन के वजह से लगातार वर्ग संचालन तथा शोध का कार्य नहीं हो पा रहा है, बिहार सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि सत्र 2019-2021 प्रथम वर्ष अथवा द्वितीय सेमेस्टर का छात्रों का संस्थान के सभी शुल्क माफ करें तथा छात्राओं के किए वादे को पूरा करें।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष ईशा असलम एवं कार्यकारिणी सदस्य माधव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के UMIS में बिना काम किए विश्वविद्यालय पदाधिकारी द्वारा अग्रिम भुगतान करना वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है,
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रभारी नीतीश यदुवंशी एवं विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी अभिलाष यदुवंशी ने कहा B.ED, M.ED, B.Lis, M.Lis, में पुस्तकालय का नहीं होना विश्वविद्यालय प्रशासन का शिक्षा के प्रति दोहरे चरित्र को जग-जाहिर करता है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रधानमहासचिव किशोर कुमार एवं विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष सोनू निगम ने कहा कि PAT- 2019 का अंक पत्र छात्रों को अभी तक नहीं मिलना अत्यंत ही दुखद हैं।
अगर इसे अभिलंब सकारात्मक प्रयास नहीं किया जाता है तो छात्र राजद आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर कुंदन कुमार, अमरेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, सरफराज आलम, सिट्टु सेम, अक्षय कुमार, नवीन कुमार आदि दरजनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालू नगर मधेपुरा
विषय:- छात्रों के विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में मांग पत्र समर्पण क्या गया
1- B.ED सत्र 2019- 2021 प्रथम वर्ष का परीक्षा अभिलंब लिया जाए,
2:- M.ED सत्र 2019 2021 प्रथम सेमेस्टर का बचा हुआ परीक्षा अभिलंब करवाया जाए जिससे रिजल्ट प्रकाशन हो सके
3:- सत्र 2019 2021 द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क के साथ साथ सभी शुल्क माफ किया जाए
4:- मंडल विश्वविद्यालय अंतर्गत सुपौल जिला में पीजी सेंटर खोला जाए।
5:-B.ED, M.ED, B.Lis विभाग में पुस्तकालय खोला जाए।
6:- पूर्व कुलपति द्वारा मार्च 2020 से मई 2020 तक लिए गए सभी निर्णयों की समीक्षा की जाए।
7:- छात्रों के द्वारा UMIS में जमा करवाया गया पैसा विश्वविद्यालय के खाता में रखा जाए।
8:- PAT 2019 में क्वालीफायर छात्रों का विलोम मार्कशीट दिया जाए।
9:- विश्वविद्यालय को खुद का प्रेस रहते हुए बाहर के प्रेस को टिंडर देना भ्रष्टाचार को दर्शाता है।
10:- विश्वविद्यालय में वर्षों से जमे पदाधिकारियों को अभी लॉन्च हटाया जाए।
11:-UMIS के जिन कामों को नहीं किया है उससे संबंधित अग्रिम भुगतान वापस लिया जाए।
12:-UMIS के नोडल पदाधिकारी लगातार अपने कामों में शीतलता कर रही है इसीलिए ऐसे पदाधिकारी को अभिलंब हटाया जाए।
13:- एकेडमिक कैलेंडर हर हाल में अविलंब लागू किया जाए।
14:- विश्वविद्यालय क्षेत्र अंतर्गत पत्रकारिता M.C.A, M.B.A, B.Teck, नाटक कला, गांधी विचार विभाग योग, P.G में एलाइड सिस्टम आदि कोर्स अभिलंब खोला जाए।
15:- UMIS में कार्यरत कर्मियों का पूरा डिटेल सार्वजनिक किया जाए।
16:- विश्वविद्यालय स्थापना काल से हुए सभी परीक्षा अथवा विश्वविद्यालय के सभी महत्वपूर्ण कार्य को संरक्षित करने हेतु विश्वविद्यालय के Wed पर रखा जाए।
17:- छात्रों से एक ही बार विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कम से कम 3 विषयों का विकल्प दिया जाए जिससे छात्रों का मानसिक शारीरिक अथवा आर्थिक शोषण नहीं हो।
18:- PAT 2020 परीक्षा का आयोजन अभिलंब करवाया जाए।
19:- महिला छात्रावास को अभिलंब चालू करवाया जाए साथी ध्यान रहेगी छात्रावास का सालाना फीस 1500 से 2000 से ज्यादा नहीं हो।
20:- विश्वविद्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाए।
21:- PAT 2019 कोर्स वर्क परीक्षा अभिलंब लिया जाए।
