Kosi Live-कोशी लाइव बेगूसराय।अवैध संबंध के कारण पत्नी ने करवाई पति की हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 26, 2020

बेगूसराय।अवैध संबंध के कारण पत्नी ने करवाई पति की हत्या


बेगूसराय। 26 दिन पूर्व ज्ञानटोल-बहलोरिया ग्राम के निकट दियारा क्षेत्र में बालू के नीचे दबा हुआ शव बरामद होने के मामले का साहेबपुर कमाल पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अनुसंधान में पत्नी अनिता देवी ने ही मथार दियारा में अन्य लोगों के सहयोग से पति दयानंद मंडल की हत्या करवाई और शव को बालू के नीचे दबा दिया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस हत्या में अन्य लोगों की संलिप्तता की छानबीन कर रही है।

Loaded: 0.00%
Remaining Time 10:07

थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि 31 मई को उक्त युवक का शव ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पुलिस ने गंगा दियारा से बरामद किया था। चार जून को मृत युवक की पहचान खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकडौल निवासी रामदेव मंडल के पुत्र दयानंद मंडल के रूप में हुई। अनुसंधान के क्रम में जब पुलिस मृतक के घर खगड़िया जिले के पकडौल गांव पहुंची तो मृतक के भाइयों ने हत्या का आरोप उसकी पत्नी पर लगाया। पत्नी से पूछताछ करने पर उसने पति की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पत्नी अनिता देवी ने बताया कि वह मथार दियारा गांव पति के साथ पहुंची। वहां कुछ लोगों के सहयोग से उसने पति की हत्या करवा दी और शव को छुपाने के लिए बालू में दबा दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार अनिता का अवैध संबंध था। इसी अवैध संबंध के चलते उसने पति की हत्या करवा दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या मामले में तीन-चार लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की हत्या गला दबाकर की गई है।