Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:पति को भेजा जेल, कोसी नदी में शव ढूंढ रही पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 2, 2020

सुपौल:पति को भेजा जेल, कोसी नदी में शव ढूंढ रही पुलिस

@कोशी लाइव:

सुपौल। बौराहा पंचायत के सोनबरसा में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 30 मई की रात में हुई हत्या में पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ कोसी नदीं में शव को ढूंढ रही है।

कांड के अनुसंधानकर्ता एसआइ हरेंद्र मिश्र ने बताया कि अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि रीतू देवी की हत्या उसके पति मिथिलेश राय ने अपने बेटे के सामने कर दी। इसके बाद शव को नदी में बहा दिया। हत्या के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। अनुसंधान चल रहा है। जल्द ही सही बात छनकर सामने आ जाएगी। इस बाबत थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि आज भी शव की खोज में पुलिस बल व एसडीआरएफ टीम लगी है। लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। जल्द ही एसडीआरएफ के मदद से शव बरामद कर लिया जाएगा।