====
घटना को लेकर पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
सुधाकर कुमार
थानाध्यक्ष
हाइवा ने युवक को कुचला, मौत
सुपौल। सदर थाना के बरुआरी गांव में सोमवार की रात तेज गति से जा रही एक हाइवा ने साइकिल सवार एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक बरुआरी गांव के वार्ड नं.-6 निवासी 27 वर्षीय टुनटुन मंडल था। घटना शाम के लगभग आठ बजे गांव के मध्य बहने वाली खैरदाहा नदी पर बने पुल के पास परसरमा-चिकनी पथ में घटी। वह साइकिल से उस समय डॉक्टर के पास से अपनी पत्नी को लाने जा रहा था। उसी समय वह हाइवा के चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक फरार होने में कामयाब रहा। वहीं हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया गया है। दुर्घटना के बाबत मृतक के भाई राजा कुमार मंडल के बयान पर सदर थाना में 365/ 20 दर्ज किया गया है।
