सहरसा। पुरानी अदावत को लेकर हमलावरों ने घर में घुसकर लूटपाट करते हुए गृहस्वामी सहित तीन को पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना बीती रात 2 जून की है। सदर अस्पताल में सदर थाना क्षेत्र के कोरलाही निवासी जख्मी छोटे लाल शर्मा ने सदर थाना को दिए गए आवेदन में कहा कि कोरलाही के ही विनोद शर्मा, अरूण शर्मा, कुमोद शर्मा, पिटू शर्मा, कन्हैया शर्मा, विपिन शर्मा सहित अन्य हमलावरों ने हथियार से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट करना शुरू कर दिया। हमलावर में शामिल विपिन शर्मा ने मेरे उपर फरसा चला दिया। हल्ला सुनकर मेरी पत्नी गीता देवी एवं पुत्र मणिकांत शर्मा बचाने आया तो हमलावरों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे संटू शर्मा को भी हमलावरों ने जख्मी कर दिया। जख्मी ने बताया कि घटना का कारण पुरानी अदावत है। इससे पहले पंचायत में हमलावरों के विरूद्ध आवाज उठायी थी जिससे हमलावर नाराज चल रहा था। पीड़ित जख्मी ने पुलिस से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
