Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।सेवानिवृत्त प्राचार्य से छिनतई का प्रयास विफल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 3, 2020

सहरसा।सेवानिवृत्त प्राचार्य से छिनतई का प्रयास विफल


सहरसा। सेंट्रल स्कूल बरौनी रिफाइनरी से सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य एसके चौधरी से रुपए से भरा बैग छीनकर बदमाश भाग निकले। किंतु लोगों द्वारा पीछा करने पर बदमाश गाड़ी और बैग दोनों छोड़कर फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली।

इस संबंध रिफ्यूजी चौक बेरियर निवासी एसके चौधरी ने बताया कि एसबीआई बाजार शाखा से रुपये की निकासी कर वे अपने घर जा रहे थे। इस बीच वे एक दुकान पर रुके। तभी एक अपाची बाइक पर सवार बदमाश ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ प्रो. एके मिश्रा भी थे। ऐसे में हमदोनों ने गाड़ी से पीछा किया और उसे पकड़ने के लिए चिल्लाना शुरू किया। यह देखकर कई लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। नतीजतन लोगों को पीछा करते देखकर मीर टोला के पास बदमाशों की गाड़ी पानी में फिसल गई। इसके चलते बदमाश अपनी गाड़ी और बैग छोड़कर भाग गया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी गई। तत्पश्चात पुलिस आकर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। इस बाबत थानाध्यक्ष आर के सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। वहीं गाड़ी को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।