*।*
*रिपोर्ट - अमन कुमार, सहरसा*
सहरसा - राजद के युवा प्रदेश महासचिव सुमन कुमार सिंह को राजद पुनः युवा प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा है। राजद युवा प्रदेश महासचिव सुमन कुमार सिंह ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करुंगा। राजद को मजबूत करूंगा, और उन्होंने यह भी कहा कि जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं राजद युवा प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहेब जी ने मुझ पर पुनः भरोसा कर प्रदेश महासचिव का पद सौंपा है, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं साथ ही साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजद को मजबूत कर तेजस्वी सरकार बनाने का काम करूंगा। इनके मनोययन पर राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर, राजद जिला महासचिव गोविंद दास तांती, राजद नेता रंजीत यादव, भीम कुमार भारती, डीएसएस जिला अध्यक्ष मनोज यादव, युवा नेता दिलीप यादव, छात्र नेता बिंदन यादव, निरंजन किशन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इनके मनोययन से पार्टी काफी मजबूत होगी।
