Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।हत्या के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 5, 2020

सहरसा।हत्या के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज


सहरसा। थाना क्षेत्र के कचरा गांव में जबरन भूमि निबंधन को लेकर हुई हत्या के मामले में तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

मृतक उपेन्द्र सादा की भाभी मीना देवी की शिकायत पर कचरा निवासी राजेन्द्र यादव, बसंत साह और मुन्ना साह को आरोपित किया गया है।

थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि ये लोग जबरन भूमि निबंधन कराने के लिए सहरसा ले गये थे। भूमि निबंधन नहीं करने के कारण उपेन्द्र सादा की सहरसा में हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है।