Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:मुखिया ने सफल परीक्षार्थियों को किया सम्मानित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 1, 2020

सहरसा:मुखिया ने सफल परीक्षार्थियों को किया सम्मानित

@कोशी लाइव:
मुखिया ने सफल परीक्षार्थियों को किया सम्मानित

सहरसा। सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहकर मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को सलखुआ प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मिथिलेश विजय ने नकद राशि के साथ उपहार देकर सम्मानित किया।

पिपरा बगेवा के लालो यादव के पुत्र राकेश कुमार 457अंक,सलखुआ मुख्य बाजार निवासी प्रियंका कुमारी 407 को 2100 रुपया, उटेशरा मध्यम टोला के रुद्र नारायण यादव के पुत्र सुमन कुमार 451 अंक को 1100 रुपया व कलम डायरी दिया गया। इस दौरान उटेशरा पंचायत के मुखिया अनिल यादव उर्फ महंथ जी व जाप नेता पुनपुन यादव ने पुष्प माला पहनाकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश विजय ने बताया कि जब कोई सुदूर व कोसी तटबंध के अंदर रहने वाले गरीब परिवार के छात्र अपनी मेहनत से मुकाम हासिल करते हैं तो क्षेत्र के साथ-साथ जिला का नाम व अपने मां-बाप व ग्रामीण क्षेत्र का मान बढ़ाता है। इन छात्रों से अन्य छात्र भी मेहनत के लिए प्रेरित होंगे ताकि आगामी वर्षों में भी इससे बेहतर परिणाम हासिल कर जिले में नाम रोशन करेंगे। मौके पर उटेशरा मुखिया अनिल यादव उर्फ महंथ जी, पोस्टमार्टम शैलेन्द्र कुमार, डीलर ओमप्रकाश यादव, शिक्षक शरद यादव, वार्ड सदस्य अर्जुन चौधरी, अफरीदी, नियाज अहमद, सफी अहमद, आफताब, सोशल वर्क के छात्र मोहम्मद आसिफ अमीन, गालिब मौजूद रहे।