Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। जिले में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 23, 2020

मधेपुरा। जिले में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले।

मधेपुरा। जिले में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले। इन दो मरीज के निकलने से जिले में अब तक निकले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 172 हो गई है। यद्यपि इसमे से अब तक 150 मरीज कोरोना मुक्त होकर घर भी जा चुके हैं। जिले में अभी एक्टिव कोरोना मरीज की संख्या 22 ही है। इनमे से एक सदर प्रखंड के मठाही पंचायत के वार्ड नंबर एक के हैं। वहीं दूसरा मरीज चौसा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर तीन के हैं। इन दोनों का सैंपल रविवार को लिया गया था। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।