Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।जमीन विवाद में गोलीबारी, एक जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 5, 2020

सहरसा।जमीन विवाद में गोलीबारी, एक जख्मी


सहरसा। पस्तपार पंचायत के जलैया बस्ती में शुक्रवार को दो गुटों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति जख्मी हो गये। जख्मी को स्वजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा ले जाया गया। पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी प्रमोद झा ने बताया कि जलैया बस्ती निवासी किसान उपेन्द्र यादव को गर्दन में गोली लगी है। बताया कि जलैया निवासी चंद्रभूषण उर्फ पिकू एवं जख्मी उपेन्द्र यादव का जमीन विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच हुई विवाद में दो चक्र गोली चलने की बात सामने आयी है। जिसमें एक गोली उपेन्द्र यादव के गर्दन में लगी है। अबतक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। तनाव देखते हुए पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है। आवेदन या जख्मी के फर्द बयान पर कार्रवाई की जाएगी।