Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।संदिग्ध हालत में दो गाय की एक साथ हुई मौत से मायूसी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, June 3, 2020

सहरसा।संदिग्ध हालत में दो गाय की एक साथ हुई मौत से मायूसी


सहरसा। ओपी क्षेत्र के मुरली गांव में बुधवार की सुबह रीता देवी पति उमेश यादव की दो गाय की मौत संदिग्ध अवस्था में एक साथ दरवाजे पर ही हो गयी। जिससे पशुपालक के घर सन्नाटा पसर गया है।

इस घटना को लेकर विभिन्न प्रकार की कयास लगाए जाने लगी हैं। कोई संक्रमण का प्रभाव बता रहे हैं तो कोई खाने में जहर डालने की शंका कर रहे हैं। लेकिन पशुपालक का घर इन्हीं दुधारु गायों के भरोसे चल रहा था। इधर पशुपालक के स्वजन पशुओं ( दो गाय) को जहर देने की बात कह रहे हैं। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि हमें किसी से कोई झगड़ा झंझट भी नहीं है। जो किसी के ऊपर शक करूं। कहा है कि सबेरे करीब चार बजे नाद में मवेशी को खाना देकर आंगन चले गए थे। फिर पांच बजे दरवाजे पर गई तो दो गाय नाद में खा रही थी। तभी अचानक दोनों गाय जोर जोर से आवाज देने लगी और छटपटाकर अचानक गिर गई। जिससे दोनों गाय मर गई। यह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन में जुटी है।