Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।योजना को लेकर विवाद होने पर मुरादपुर के मुखिया को पीटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 13, 2020

सहरसा।योजना को लेकर विवाद होने पर मुरादपुर के मुखिया को पीटा


सहरसा। मुरादपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर दो में मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम के योजना स्थल चयन को लेकर हुए विवाद के कारण पंचायत के मुखिया मनोज पासवान को लोगों ने पीट दिया। जिसमें मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हालांकि दूसरे पक्ष के मो. अकबर ने भी पिटाई कर जख्मी करने की बात कही है। मुखिया को प्राथमिक स्वास्थ्य नवहट्टा में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, धरहरा वार्ड नंबर दो में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था। स्थल पर कार्य के क्रम में व्यवधान उत्पन्न होने पर मुखिया के प्रयास से भूस्वामी ब्रह्मादेव दास ने सड़क निर्माण की सहमति दे दी। इसके बाद कार्य प्रारंभ हुआ। कार्य के दौरान एक पक्ष ने विवाद आरंभ किया तो पंचायत के मुखिया कार्य स्थल पहुंचे जहां मुखिया मनोज पासवान पर मो. अकबर, मो. जिबरैल सहित अन्य ने हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें मुखिया के अलावा मो. पप्पू, मो. अफरोज, मो. अकबर, मो जिबरैल भी जख्मी हुए हैं। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर दो पक्षों में तनाव है।