सहरसा। स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिग कॉलेज के बीएड प्रथम वर्ष एवं बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रध्यापकों की ली जाएगी प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच ऑनलाइन क्लास के बाद आगामी विश्वविद्यालय परीक्षा को देखते हुए महाविद्यालय ने प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा को संचालित करने का निर्णय लिया है।
इस बाबत महाविद्यालय के सभी बीएड छात्रध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि आगामी चार जून से ऑनलाइन क्लास की तर्ज पर महाविद्यालय ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा दिनांक 13 जून शनिवार तक संचालित होगी। परीक्षा का समय पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न एक बजे तक संचालित किया गया है। ऑनलाइन परीक्षा में महाविद्यालय द्वारा प्रदत्त मेल और वाट्सएप ग्रुप पर परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र परीक्षा समय से दस मिनट पहले उपलब्ध करवा दिया जाएगा। परीक्षा समाप्ति के बाद पुस्तिका के समिट के लिए अतिरिक्त तीस मिनट का समय छात्र अध्यापकों को दिया गया है।अपने घर बैठे ऑनलाइन क्लास की तरह घर से ही परीक्षा भी सभी छात्रध्यापक देंगे। निर्धारित समय तक जो छात्रध्यापक उत्तरपुस्तिका समिट नहीं करते हैं तो वह उस परीक्षा में अपने आपको अनुपस्थित माने जाएंगे। कॉलेज के उप प्राचार्य मिथिलेश कुमार एवं प्राध्यापक सह जनसंपर्क पदाधिकारी अभय कुमार मनोज ने कालेज के चेयरमैन डॉ. रजनीश रंजन के निर्देश पर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन परीक्षा संचालन हेतु सभी तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा ससमय आयोजित किया जाएगा। बताया गया कि संबंधित प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा के कॉपी का मूल्यांकन का प्राप्तांक विश्वविद्यालय परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा इसलिए परीक्षा में सभी छात्रध्यापकों को शामिल होना अनिवार्य है।