Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:दो आरोपित समेत तीन शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 5, 2020

सुपौल:दो आरोपित समेत तीन शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

@कोशी लाइव:

 प्रतापगंज-मरौना (सुपौल): समकालीन अभियान के तहत गुरुवार की रात प्रतापगंज पुलिस ने तेकुना गांव निवासी लखन देव भुसकुलिया एवं तुलाय भुसकुलिया को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में वीरपुर भेज दिया है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि दोनों अभियुक्त प्रतापगंज थाना कांड संख्या 128/19 का नामजद था। पुलिस को उसकी तलाश थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देता आ रहा था। वहीं मरौना में विशेष अभियान के तहत गुरुवार की देर शाम मरौना पुलिस ने थाना क्षेत्र के तोफिर गांव के समीप एक मोटरसाइकिल पर चुलाई देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद चौपाल ने बताया विशेष अभियान के तहत तोफिर गांव के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को देखा जब मोटरसाइकिल रोक कर तलाशी ली गई तो एक झोला में डेढ़ लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। तीनों गिरफ्तार व्यक्ति कदमहा पंचायत तोफिर गांव निवासी रामबाबू मंडल, राजेन्द्र मंडल व लोकेश नाथ मंडल है।