Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:लूडो खेलने के विवाद में लड़की को पीटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 5, 2020

सहरसा:लूडो खेलने के विवाद में लड़की को पीटा

@कोशी लाइव:

सहरसा। थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में लूडो खेलने के दौरान दो लड़के के बीच हुए विवाद में एक लड़के ने दूसरे लड़के की बहन को पीटकर घायल कर दिया। सोहा पंचायत के मनोरी गांव के वार्ड 10 स्थित महादलित टोला निवासी बिंदेश्वरी सादा की पुत्री मानो कुमारी ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि उक्त वार्ड के महेन्द्र सादा के पुत्र सूरज सादा द्वारा मारपीट की गई।

आवेदन में बताया है कि दुकान से घरेलू सामान खरीद कर घर जा रही थी कि इसी बीच सूरज सादा आया और सिर और चेहरे पर ईंट से प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके बाद स्वजनों ने स्थानीय पीएचसी में इलाज कराया। पीड़ित लड़की के पिता बिंदेश्वरी सादा का कहना था कि पड़ोस के सूरज सादा के साथ उसका पुत्र मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। जहां खेलते-खेलते दोनों के बीच बहस हो गई। इसी दौरान पुत्री मानो कुमारी दुकान से सामान लेकर लौट रही थी कि सूरज सादा ने पुत्री को देख एक ईंट लेकर उसके सिर के ऊपर वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है।